Monday 13 January 2014

भुलक्कड़ गुजरात के नवाब



हम आईने हैं दिखाएंगे दाग चेहरों के
जिसे खराब लगे सामने से हट जाए। नमन
RSS के रिमोट से संचालित गुजरात के नवाब ने एक बार फिर साबित किया की वे महाभुलक्कड़ भी हैं----
गोवा मे राजनीति मे सादगी और शुचिता का उदाहरण देते हुये उन्होने कहा की वर्षों प्रधानमंत्री रहने के बाद भी अटलबिहारी बाजपेयी के पास अपना एक घर नहीं है।
·        उन्हे यह बताते हुये पंडित जवाहरलाल नेहरू याद नहीं आए। जो इतने बड़े पिता की संतान थे की इंग्लैंड मे पढ़ते समय भी उनके पास अपनी कार थी, इलाहाबाद कई एकड़ मे फैला हुआ अपना घर था, जिसकी आज की कीमत सैकड़ों करोड़ मे है। वे लगभग 17 प्रधानमंत्री रहे और जब उनका देहावसान हुआ तो उनके पास भी अपना एक घर नहीं था।
·        उन्हे यह बताते हुये श्रीमती इन्दिरा गांधी याद नहीं आई जब वे 11 वर्ष प्रधानमंत्री रहने के बाद 1977 मे प्रधानमंत्री पद से हटी तो उनके पास भी कोई घर नहीं था। वे किराए के घर मे रही। बाद मे 1984 मे जब वे प्रधानमंत्री थी और उनकी हत्या की गई तब भी उनके पास एक घर नहीं था।
·        श्री राजीव गांधी जब 5 वर्ष से अधिक प्रधानमंत्री रहने के बाद शहीद हुये तो उनके पास भी अपना कोई घर नहीं था।
·        BJP ऐसी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसके अध्यक्ष बंगारु लक्ष्मण खुद पैसे लेते हुये रंगे हाथों पकड़े गए। उनके एक अन्य राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को फर्जी कंपनियों के द्वारा पूर्ति ग्रुप मे पैसे लगाने और किसानो की ज़मीन हड़पने जैसे मामलों के कारण अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा।

और मोदी हैं गोवा के मुख्यमंत्री को ईमानदार बताते बताते हुये यदुरप्पा को भूल गए, बंगारू लक्ष्मण को भूल गए, जूदेव को भूले, रेड्डी भाइयों को भी भूल गए, नितिन गडकरी से लेकर प्रमोद महाजन और गुजरात के अपने आधा दर्जन भ्रष्ट मंत्रियों को भूल गए जिन पर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं।
ये वही पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार मे लिप्त उन सुखराम को जिन्हे कांग्रेस ने निष्कासित किया था अपनी पार्टी मे मिला कर सरकार बनाई। बीजेपी वह गंगा है जिसमे जाकर भ्रष्ट नेता शुचिता और सादगी की मूर्ति हो जाते हैं और मोदीजी को वे सब पवित्र नज़र आते हैं।
वाह रे भुलक्कड़ मोदी !!!! 

1 comment:

  1. agar me tere ko nehru ki sachai btane lag gya na to tere ko dast lag jayegi nehru ke bare me tu jitna galat ni sochta na us se b jyada galat hai me ek ek baat sabit kar sakta hu uski ayasi ki nehru khud ek muslman hai unka gar tak ni h to aaj paise kha se

    ReplyDelete